रायबरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हुआ युवक, परिजनों ने पुलिस से की शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ऊंचाहार (रायबरेली) अमृत विचार। घर के दरवाजे पर चारपाई में सोते समय एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया है। काफी खोजबीन के बावजूद भी कहीं अता पता ना चलने पर परिजनों ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई है। क्षेत्र के  गंधवी मजरे रामसांडा गांव निवासी राधेश्याम का 22 वर्षीय बेटा संतोष कुमार बुधवार की रात परिजनों के साथ खाना खा पीकर दरवाजे पर चारपाई डालकर सो रहा था। 

आधी रात के बाद अचानक चारपाई से गायब हो गया। सुबह सोकर जगह परिजनों ने बेटे को चारपाई पर ना पाकर उसकी खोजबीन शुरू कर दी। मोबाइल फोन भी उसका स्विच ऑफ जा रहा है। जिसके बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका सताने लगी। 

गुरुवार की सुबह परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर बेटे के अचानक घर से गायब होने पर किसी अप्रिय अनहोनी की आशंका जताते हुए प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि युवक की खोजबीन की जा रही है। जल्द ही उसे बरामद कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: मंत्री दिनेश सिंह ने किया पेट्रोल पम्प का उद्घाटन, कहा- जीवन में आगे बढ़ने का गुण है विनम्रता और संघर्ष

संबंधित समाचार