खांस-खांसकर हो गए परेशान...अपनाएं ये घरेलू नुस्खा, कुछ ही मिनटों में सर्दी-खांसी से मिलेगा आराम

खांस-खांसकर हो गए परेशान...अपनाएं ये घरेलू नुस्खा, कुछ ही मिनटों में सर्दी-खांसी से मिलेगा आराम

मौमस बदलते ही तमाम बीमारी शरीर को जकड़ लेते हीं, जिससे हम काफी परेशान रहते हैं। इन परेशानियों में सर्दी-खांसी की परेशानी भी शामिल है। सर्दी-खांसी की समस्या होने पर काफी सिरदर्द होता है। इन परेशानियों को कम करने के लिए आप तरह-तरह के घरेलू उपचार अपना सकते हैं। इन घरेलू उपचार की मदद से सर्दी-खांसी से आराम पा सकते हैं। इसके अलावा कई अन्य समस्याओं से भी राहत पा सकते हैं। आज हम इस लेख में आपको सर्दी-खांसी के लिए घरेलू उपायों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं सर्दी-खांसी के लिए घरेलू उपाय क्या हैं? 

अदरक की चाय का करें सेवन
सर्दियों में खांसी की परेशानी को दूर करने के लिए आप अदरक की चाय का सेवन कर सकते हैं। अदरक की चाय पीने आपके गले को गर्माहट मिलती है, जो खांसी की परेशानी को कम कर सकता है। इसके अलावा अदरक में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सर्दी और खांसी को दूर करने में प्रभावी हो सकता है।

सर्दी खांसी होने पर अपनाएं ये उपाय
सर्दी-खांसी की परेशानी होने पर आप कई तरह के घरेलू उपचार उपलब्ध हैं। आइए जानते हैं कुछ असरदार घरेलू उपचार के बारे में-

हल्दी वाला दूध का करें सेवन
सर्दी-खांसी की परेशानी को दूर करने के लिए हल्दी वाला दूध पिएं। यह गले को आराम देता है। साथ ही शरीर की इम्यून पावर को भी बूस्ट कर सकता है। अगर सर्दियों में आपकी परेशानी बढ़ जाती है तो रोजाना 1 गिलास हल्दी वाला दूध पिएं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा। 

आंवला का करें इस्तेमाल
आंवला स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है। यह विटामिन सी से भरपूर होता है, जो ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर कर सकता है। इसके सेवन से सर्दी-खांसी की परेशानी को कम कर सकते हैं। 

सेब का सिरका भी कर सकते हैं इस्तेमाल
खांसी की परेशानी होने पर सेब का सिरका आपके स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होता है। सेब का सिरका गले की खराश, सर्दी और खांसी की परेशानी कम कर सकता है। इसके लिए 1 गिलास गुनगुने पानी में सेब के सिरके को मिक्स करके पिएं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा। 

तुलसी है रामबाण
खांसी होने पर तुलसी का सेवन दवा के रूप में किया जा सकता है। तुलसी के पत्तों का रस खांसी और जुकाम को कम करता है। साथ ही सर्दी के दौरान होने वाली अन्य समस्याओं को भी कम करने में तुलसी की पत्तियां फायदेमंद होती हैं।

सर्दियों के दिनों में होने वाली परेशानी को कम करने के लिए आप इन घरेलू उपायों को आजमा सकते हैँ। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। 

यह भी पढ़ें- बच्चे के दूध के दांत सड़ रहे हैं तो कराएं इलाज, टूटने का न करें इंतजार