मेरठ: कुट्‌टू की पूड़ी-पकौड़ी खाने से 60 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

मेरठ, अमृत विचार।  ब्रहमपुरी थाना क्षेत्र के गणेशपुरी और गौतम नगर में कुट्टू की पूड़ी और पकौड़ी खाने से 60 लोग बीमार हो गए। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल के साथ ही प्राइवेट अस्पताल में भी कुछ लोगों को भर्ती कराया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुकानदार को हिरासत में ले लिया। जबकि, दुकानदार ने किसी अन्य व्यापारी से आटा लाने की बात कहीं। बीमार लोगों में एक परिवार के 5 लोगों की हालत कुट्‌टू का आटा खाने से बिगड़ गई।

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के गणेशपुरी और गौतमनगर के रहने वाले 60 लोग एक के बाद एक अस्पताल में भर्ती हुए। अचानक बड़ी संख्या में लोग बीमार होने से चिकित्सक हैरान रह गए। जांच के बाद पता चला कि सभी लोगों ने नवरात्र का व्रत रखा था। रात को व्रत खोलते वक्त कुट्‌टू के आटे से बनी पूड़ी और पकौड़ियां खाई थी। सभी को जिला अस्पताल इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। 

चिकित्सकों ने बताया कि गौतम नगर निवासी सुभाष, बेटे नरेंद्र कुमार, सुभाष की पत्नी पूनम, बेटी वंशिका, मयंक बीमार हुए। परिवार के लोगों ने बताया कि बताया कि नवरात्र का व्रत खोलने के बाद अचानक रात को शरीर में घबराहट होने लगी। शरीर कांपने लगा। मोहित सब्जी मंडी वाली गली में अपना किराना स्टोर चलाता है। उसी दुकान से परिवार ने नवरात्र के व्रत के लिए कुटू का आटा मंगाया था। रात में उसी आटे से फलाहार बनाकर खाया था। इसके बाद तबियत बिगड़ने लगी। पुलिस ने दुकान संचालक मोहित को हिरासत में ले लिया है। वहीं, दुकानदार ने किसी अन्य व्यापारी से आटा लाने की पुलिस को जानकारी दी।

संबंधित समाचार