संभल: सीढ़ियों से गिरकर किशोरी की मौत, छत से कपड़े लाते समय हुआ हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सृष्टि का फाइल फोटो।

संभल, अमृत विचार। हयातनगर थाना क्षेत्र में छत से कपड़े लेकर सीढ़ियों से उतरते समय किशोरी की गिरकर मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

थाना क्षेत्र के गांव मोतीनगर निवासी कलुआ की 16 वर्षीया बेटी सृष्टि बुधवार देर शाम ताऊ मेघ सिंह के घर की छत से कपड़े लेकर उतर रही थी। अचानक किशोरी का पैर सीढ़ियों पर फिसल गया और वह लुढ़कती हुई जमीन पर गिर गई। 

किशोरी की चीख सुनकर परिजन दौड़ कर मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में किशोरी को संभल के निजी अस्पताल लाए। यहां डॉक्टर ने देखते ही किशोरी को मृत घोषित कर दिया। रोते-बिलखते परिजन शव को घर ले गए और पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।

ये भी पढ़ें:- संभल: खुदा का शुक्र है, हमारी बेटी को कोई बौना कहकर नहीं चिढ़ाएगा

संबंधित समाचार