शाहजहांपुर: ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार किशोर की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। नेशनल हाईवे पर रोजा में ओवरव्रिज के पास तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार किशोर को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक मय ट्रक के फरार हो गया। वहीं मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। नेशनल हाईवे पर रोजा में ओवरव्रिज के पास तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार किशोर को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक मय ट्रक के फरार हो गया। वहीं मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

थाना रोजा क्षेत्र के गांव सिमरई निवासी चंदनलाल का 14 वर्षीय बेटा सीमेंद्र कुमार सोमवार सुबह साइकिल पर बोरी में नारी की सब्जी लादकर रोजा बेचने जाने के लिए निकला था। सुबह करीब छह बजे वह नेशनल हाईवे पर रोजा ओवरव्रिज के पास पहुंचा, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्क्र मार दी।

वह मय साइकिल सड़क पर गिर गया। इतने में ट्रक का पहिया उसके पेट के ऊपर से निकल गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी कुछ ही देर में मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर जब तक लोगों की भीड़ इकट्ठा होती, तब तक चालक मय ट्रक के भाग गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। थानाध्यक्ष दिलीप सिंह ने बताया कि जिस ट्रक से हादसा हुआ है, उस ट्रक के बारे में पता किया जा रहा है। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक दो भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था। उसकी एक बहन और भाई की शादी हो चुकी है।

संबंधित समाचार