अयोध्या : युवक पर चाकू से हमला, गंभीर हालत में रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कर्मा कोड़री गांव में रंजिश को लेकर गुरुवार रात करीब आठ बजे बाइक से जा रहे एक युवक पर कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। जहां युवक हालत नाजुक बनी हुई है। शुक्रवार को थाना प्रभारी रतन कुमार शर्मा ने बताया कि कर्मा कोड़री निवासी सूरज शर्मा पुत्र शत्रुघ्न शर्मा गुरुवार रात बाइक से अपने घर अपने घर जा रहे थे तभी यह वारदात हुई। उन्होंने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस पूरे मामले को लेकर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : रायबरेली : डाक विभाग आयोजित करेगा अंतर्राष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता

संबंधित समाचार