रायबरेली: युवक की मौत पर पुलिस की निष्क्रियता के खिलाफ फूटा ग्रामीणों की गुस्सा, सड़क पर शव रखकर राजमार्ग किया अवरुद्ध
ऊंचाहार (रायबरेली ) अमृत विचार। घर से संदिग्ध अवस्था में गायब हुए युवक का शव कानपुर में मिलने के मामले में पुलिस की निष्क्रियता के विरुद्ध ग्रामीणों का गुस्सा फूटा है। शनिवार की सुबह कानपुर ऊंचाहार राजमार्ग पर शव रखकर ग्रामीणों ने राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया है। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की है। मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव गनपी मजरे रामसांडा का है।
रायबरेली:-
— Amrit Vichar (@AmritVichar) March 25, 2023
युवक की मौत पर पुलिस की निष्क्रियता के खिलाफ फूटा ग्रामीणों की गुस्सा
सड़क पर शव रखकर राजमार्ग किया अवरुद्ध@Uppolice @raebarelipolice pic.twitter.com/fGy2OWwb37
गांव के रहने वाले राधेश्याम का बेटा संतोष कुमार (22 वर्ष) बुधवार की रात अपने घर के सामने सो रहा था। रात में अचानक वह संदिग्ध अवस्था में घर से गायब हो गया। देर रात उसका शव कानपुर महानगर के चकेरी में मिला है। ग्रामीणों का आरोप है कि युवक का अपहरण करके उसकी हत्या की गई है। परिजनों ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध अपहरण और हत्या की तहरीर कोतवाली में दी है।
इसके बावजूद पुलिस ने न तो मामले की प्राथमिकी दर्ज की और न ही मामले की छानबीन की है। इसके बाद शनिवार की सुबह सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने ऊंचाहार कानपुर राजमार्ग के जमुनापुर चौराहा पर शव रखकर राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया। राजमार्ग अवरुद्ध होने के बाद प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास किया है। लेकिन ग्रामीण अधिकारियों के एक भी सुनने को तैयार नहीं है।
ग्रामीणों का कहना है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज करके तत्काल कार्रवाई की जाए। मृत युवक के पिता का कहना है कि घटना को चार दिन बीत चुके हैं। इसके बावजूद पुलिस आज तक उनके घर छानबीन तक करने नहीं पहुंची है। पुलिस का यह रवैया अपराधियों को बढ़ावा दे रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस मुर्दाबाद के नारे भी लगाएं है।
यह भी पढ़ें:-Yogi Sarkar 2.0 का पूरा हुआ एक साल: देश के सबसे पसंदीदा मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ
