बरेली: दरोगा बोला बंद कर नाटक, पैसे लेकर कर ले समझौता
बरेली, अमृत विचार। छेड़खानी की शिकायत करने चौकी पहुंची महिला पर दरोगा समझौते का दबाव बना रहा है। उसका कहना है कि यदि उसने समझौता नहीं किया तो वह उसके और उसके पति के खिलाफ फर्जी मामला दर्ज कर दोनों को जेल भिजवा देगा। महिला को आशंका है कि दरोगा कभी भी उनपर झूठी रिपोर्ट …
बरेली, अमृत विचार। छेड़खानी की शिकायत करने चौकी पहुंची महिला पर दरोगा समझौते का दबाव बना रहा है। उसका कहना है कि यदि उसने समझौता नहीं किया तो वह उसके और उसके पति के खिलाफ फर्जी मामला दर्ज कर दोनों को जेल भिजवा देगा। महिला को आशंका है कि दरोगा कभी भी उनपर झूठी रिपोर्ट दर्ज करवा सकता है।
इज्जतनगर के कर्मचारी नगर की रहने वाली महिला ने बताया कि वह 13 अगस्त की रात नौ बजे के लगभग दुकान पर सामान लेने जा रही थी। इसी बीच वहां मोहल्ले के तीन लोगों ने उसका रास्ता रोका और छेड़खानी करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर आरोपी वहां से फरार हो गए।
महिला ने इसकी शिकायत चौकी पुलिस से की तो पुलिस उनकी रिपोर्ट दर्ज करने की बजाय उलटा उन्हीं पर दबाव बना रही है कि वह समझौता कर ले वर्ना उनके खिलाफ की रिपोर्ट दर्ज कराकर जेल भेज दिया जाएगा। महिला सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची और मामले की शिकायत की। इसके एसपी क्राइम ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
