अयोध्या: अवध विवि एवं विज्ञान व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेघालय के बीच अनुबंध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। डाॅ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय एवं विज्ञान व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेघालय के मध्य एमओयू किया गया।
    
कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल एवं विज्ञान व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो जी डी शर्मा के मध्य शोध कार्यों एवं शैक्षिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए अनुबंध किया गया। दोनों संस्थानों के मध्य करार होने से शैक्षिक गतिविधियों के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस अनुबंध से विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों व शिक्षकों को शोध के साथ प्रयोगशालाओं में कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। इस अवसर पर विज्ञान व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेघालय के शिक्षाविद्वों सहित प्रमुख वैज्ञानिक मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -रायबरेली: आरिफ के दोस्त सारस पक्षी समसपुर से लखनऊ जू में किया गया शिफ्ट

संबंधित समाचार