संभल : शराब की दुकान में 34 लाख की हेराफेरी, दो सेल्समैन के खिलाफ FIR दर्ज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। जिले में शराब की दुकान से कागजों और स्टॉक में हेरा फेरी करके चौंतीस लाख से ज्यादा का माल और नगदी के गबन का मामला सामने आया है। जिसके बाद अंग्रेजी शराब के रीजनल मैनेजर ने पुलिस में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

मामला चंदौसी कोतवाली के मुरादाबाद गेट स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान का है, जहां से 34 लाख सत्तर हजार की शराब दुकान से गायब है। आरोप है कि अंग्रेजी शराब की दुकान के रीजनल मैनेजर के द्वारा करीब दो महीने से दुकान का स्टाक चेक नहीं किया गया था। जिसके बाद रीजनल मैनेजर वेदप्रकाश अरोड़ा ने दुकान के दो सेलसमैन के खिलाफ चंदौसी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

रीजनल मैनेजर का आरोप है कि काफी दिनो से होली और बीते के दिनों में स्टॉक रजिस्टर चेक नहीं कर पाने के कारण सेल्समैन के द्वारा स्टॉक रजिस्टर में गड़बड़ी की गई लेकिन जब मौके पर पहुंचकर स्टॉक चेक किया गया तो कई ब्रांड की बोतले गायब थी। जिसके बाद मैनेजर ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है।

वहीं एएसपी श्रीश्चंद का कहना है कि चंदौसी इलाके में अंग्रेजी शराब की दुकान में हेरा फेरी की जानकारी मिलने पर 34 लाख रुपए के गबन के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़ें :  संभल: पंचायत ने कराया दुष्कर्म पीड़िता का आरोपी से निकाह

 

संबंधित समाचार