रामपुर : राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता जाने पर गरजे कांग्रेसी, बोले- भ्रष्टाचार और महंगाई के खिलाफ होगी जंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

स्टेट बैंक चौराहे पर किया धरना प्रदर्शन, जोरदार नारेबाजी

रामपुर, अमृत विचार। लोकसभा सांसद राहुल गांधी की केरल के वायनाड से सदस्यता जाने पर शनिवार की दोपहर कांग्रेसी गरजे। स्टेट बैंक चौराहे पर धरना प्रदर्शन कर जोरदार नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता ने कहा कि राहुल पर निशाना है और अडानी को बचाना है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद करना देश के लोकतंत्र की हत्या करना जैसा है। कहा कि भ्रष्टाचार और महंगाई के खिलाफ सड़क पर जंग होगी। 

हिमायत उल्लाह खां मार्केट स्थित जिला कार्यालय पर शनिवार की दोपहर कांग्रेसी एकत्र हुए और इसके बाद नारेबाजी करते हुए स्टेट बैंक चौराहे पर पहुंचे और कुछ कांग्रेसी सड़क पर बैठ गए और जोरदार नारेबाजी करने लगे। कांग्रेसी अपने हाथों में नारे लिखी पट्टिकाएं पकड़े हुए थे। जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र देव गुप्ता ने कहा कि राहुल पे निशाना है अडानी को बचाना है। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करना देश के लोकतन्त्र की हत्या जैसा है। 

राहुल गांधी ने संसद मे गरीबों और किसानों की आवाज उठाई इसकी सजा उनको दी गई। कहा कि उनके पिता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश के लिए जान दे दी, उसके पोते पर इतने वार क्यों किए जा रहे हैं। पूर्व विधायक अफरोज अली खां ने कहा कि विपक्ष के नेताओं पर अंग्रेजों जैसा जुल्म  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं।

 भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए राहुल गांधी को सजा दे रहे हैं। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मुतिउर्रहमान खां बब्लू ने कहा की राहुल गांधी जब से राजनीति में हैं किसानों की आवाज उठाते हैं, भूमि अधिग्रहण कानून लाए जिससे किसान की रक्षा हुई। इस मौके पर शहर अध्यक्ष नोमान खां,मामून शाह खां,इकबाल खां,दुर्गेश मौर्या,महेन्द्र यदुवंशी,रामगोपाल सैनी,चितरंजन श्रीवास्तव,हसीब खां,दिव्यांश सिंघल,रिज़वान मियां,वासिक अली,अकरम सुलतान,शैजी सैफी,मुसव्विर खां,मणि कपूर,अजीम मियां,नासिर खां,सलारउर्र रहमान खां ,महरबान अली,इमरोज मंसूरी,शुभम रस्तोगी,ताबिश खां,दानिश घोसी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:- विश्व में सर्वश्रेष्ठ है रामपुर की रजा लाइब्रेरी, पूर्व आईएफएस अधिकारी मोनिका ने की तारीफ

संबंधित समाचार