शरीर को फुर्तीला बनाने के लिए अपनाएं योग :प्राचार्य
कैसरगंज , बहराइच, अमृत विचार। रामकृष्ण परमहंस पीजी कालेज के राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के अंतर्गत चलाए जा रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवकों द्वारा मानसिक शक्तियों के विकास के लिए प्रार्थना प्रार्थना की गयी। इसके बाद शारीरिक विकास और स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए पूर्व स्वयंसेवक राकेश कुमार मौर्य एवं देवेंद्र कुमार के द्वारा योगा गतिविधियां संचालित की गई।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफ़ेसर डा. नीरज बाजपेई और कार्यक्रम अधिकारी डा. शैलजा दीक्षित तथा डा. मनोज कुमार मिश्रा के निर्देशन में दोनों इकाइयों के स्वयंसेवकों द्वारा"जल है तो कल है विषय पर रंगोली बनाई। भविष्य में पृथ्वी पर दिनोंदिन होने वाली पानी की कमी को देखते हुए कार्य योजना के अंतर्गत जल संरक्षण जागरूकता हेतु सुंदर व सशक्त संदेश युक्त रंगोली बनाई। स्वयंसेवकों द्वारा निबंध लेखन के अंतर्गत जल संरक्षण के आवश्यकता तथा उसके महत्व को दर्शाते हुए उन उपायों पर भी प्रकाश डाला गया। जिनसे हम पानी के अपव्यय को रोक सकते हैं और अपने दैनिक जीवन में कम से कम पानी का उपयोग करके उसे भावी पीढ़ियों के लिए संरक्षित कर सकते हैं। "पानी के बिना जीवन असंभव है।"जल है तो कल है" इसी संदेश को जन जन तक पहुंचाने के लिए स्वयंसेवक पूर्णतया तैयार होकर चयनित गांव के ग्रामीणों को भी जागरुक करने का कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में स्वयंसेवक महेश, संतोष, मिथुन, बलजीत, त्रिभुवन, राकेश, देवेंद्र, सौम्या, शिवानी, शिव्या, उम्मेे , निशा, साक्षी, रोशनी, शगुन, सूफिया,ननकई ,माधुरी, मधु, अनामिका शामिल रहे।
ये भी पढ़ें - किसानों को प्राप्त है अन्नदाता का दर्जा :कृषि मंत्री
