बरेली: हर्ष फायरिंग में दरोगा को लगी गोली, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शासन स्तर से हर्ष फायरिंग पर पूरी तरह प्रतिबंध है। इससे कई बार लोगों की जान जा चुकी है। यही वजह है कि शासन स्तर से हर्ष फायरिंग पर रोक लगा दी गई है। कानून का पालन कराने की जिम्मेदारी खाकी को सौंपी गई, लेकिन उसी खाकी ने नियम और कानून सोमवार …

बरेली, अमृत विचार। शासन स्तर से हर्ष फायरिंग पर पूरी तरह प्रतिबंध है। इससे कई बार लोगों की जान जा चुकी है। यही वजह है कि शासन स्तर से हर्ष फायरिंग पर रोक लगा दी गई है। कानून का पालन कराने की जिम्मेदारी खाकी को सौंपी गई, लेकिन उसी खाकी ने नियम और कानून सोमवार को ताक पर रख दिए और जमकर हंगामा किया। नतीजा यह रहा कि एक पुलिसकर्मी की बर्थ डे पार्टी में भी नशे में चली गोली से दरोगा संजय सिंह सोमवंशी घायल हो गए।

शादी, बरात और बर्थ डे पार्टी में कई बार हुई हर्ष फायरिंग में दर्जनों लोगों की जान जा चुकी है। जिसके कारण फायरिंग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया। कई बार बरातघरों में हो रही हर्ष फायरिंग में पुलिस ने पहुंचकर कार्रवाई भी की। लेकिन जब बात अपने यहां आयोजन की आई तो पुलिस कर्मियों ने नियम और कानून को अलग रख दिया।

युगवीणा लाइब्रेरी में भी ऐसा ही माहौल था। वहां अधिकांश पुलिस कर्मी शराब के नशे में थे। डीजे पर झूम रहे थे। इसी दौरान दरोगा संजय सिंह भी डांस को मजा लेने लगे। बताते हैं कि वह अपना लाइसेंसी रिवाल्वर ले आए और फायरिंग करने लगे। इसी दौरान उनके हाथ से किसी पुलिस कर्मी ने रिवाल्वर ले लिया और इसके बाद अचानक गोली चल गई। जो दरोगा की पीठ में कमर के पास लगी और आरपार हो गई। यदि पुलिस यहां कानून का पालन करती तो दरोगा संजय की जान खतरे में न पड़ती।

नशे में नहीं हुआ गोली लगने का एहसास
बताते हैं दरोगा संजय सोमवंशी नशे में धुत थे। यही वजह रही कि गोली लगने के बाद भी उन्हें एहसास नहीं हुआ कि गोली लग चुकी है। घायल होने के बाद भी वह पुलिस जीप से उतरकर अस्पताल के अंदर तक पैदल गए। पुलिस कर्मियों ने उन्हें बमुश्किल संभाला। वहीं कई अन्य पुलिस कर्मी भी नशे में धुत थे, लेकिन गोली लगने के बाद वह अपने आप पर कंट्रोल किए थे।

इंस्पेक्टर ने बंद कर लिया मोबाइल
घटना के बाद कैंट इंस्पेक्टर धमेन्द्र सिंह ने अपना सीयूजी नंबर बंद कर लिया। कई लोग दरोगा का हाल जानने के लिए उनका मोबाइल नंबर ट्राई करते रहे, लेकिन वह बंद था। यही वजह रही कि उनसे बात नहीं हो सकी।

सिपाही अश्वनी कुमार का जन्मदिन बताया जा रहा है। युगवीणा लाइब्रेरी परिसर में बर्थडे पार्टी का आयोजन किया गया था। इसी दौरान गोली चल गई। गोली कैसे चली इसकी जांच कराई जाएगी। रिवाल्वर किसका है यह पता नहीं चल सका है। -शैलेश कुमार पांडेय एसएसपी, बरेली

संबंधित समाचार