संभल: बाल आयोग अध्यक्ष ने जिला अस्पताल में देखे प्रबंध, मरीजों से किया संवाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देखीं व्यवस्थाएं, ब्लड बैंक की बिल्डिंग देखकर सीएमएस को दिए निर्देश

जिला अस्पताल में सीएमएस को निर्देश देते राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष दर्जा राज्य मंत्री डॉ. देवेंद्र शर्मा

संभल, अमृत विचार। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष दर्जा राज्य मंत्री डॉ. देवेंद्र शर्मा ने जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं को देखा। मरीजों से संवाद करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। अध्यक्ष ने ब्लड बैंक की बिल्डिंग को देखकर सीएमएस को निर्देश दिए।

आयोग के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा शनिवार सुबह करीब 10 बजे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे। उन्होंने इमरजेंसी में स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद ओपीडी में डॉक्टरों और स्टाफ की मौजूदगी को परखा। यह भी देखा कि स्वास्थ्य विभाग मरीजों के इलाज को लेकर कितना गंभीर है। 

कई मरीजों से इलाज और दवा की उपलब्धता के बारे में पूछा। मरीजों ने जवाब हां में दिया तो आगे बढ़ गए। प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, ब्लड बैंक का भवन और आइसोलेशन वार्ड का भी निरीक्षण किया। ब्लड बैंक के संचालन में आने वाली बाधाओं के बारे में जानकारी की। सीएमएस डॉ.अनूप कुमार अग्रवाल को निर्देश दिए। इस दौरान डॉ.अफजर कमाल, डॉ.जया कौशल आदि रहे।

ये भी पढ़ें:- रामपुर : वेद भारती आश्रम में चतुर्वेद शतकम परायण यज्ञ शुरू, वेद मंत्रों से गूंजा वातावरण

संबंधित समाचार