लखनऊ: सीबीआई ने दर्ज किया सीमैप के लैब असिस्टेंट के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। केंद्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान (सीमैप) के लैब असिस्टेंट राम उजागिर के खिलाफ सीबीआई ने आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज किया है। सीमैप के प्रशासनिक अधिकारी नरेश कुमार ने सीबीआई को एक शिकायती पत्र भेजकर जांच का अनुरोध किया था। 27 सितम्बर 2022 को भेजे पत्र में राम उजागिर की संपत्तियों का पूरा ब्योरा भी था।

इस शिकायत पर जांच के बाद सीबीआई ने मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक अप्रैल 1984 में जूनियर सिक्योरिटी के रूप में तैनाती पाने वाले राम उजागिर, उनकी पत्नी और दो बेटों के नाम लखनऊ और संतकबीरनगर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 21 प्लाट और दो मकान है। साथ ही बैंक खातों में लाखो रुपये नगद और जेवरात भी मिले हैं। 1987 से 2018 के बीच राम उजागिर ने अपने नाम सात प्लाट एक मकान, पत्नी चंपा देवी के नाम पर आठ प्लाट, एक मकान, बेटे प्रशांत आर्य के नाम चार प्लाट और विशाल आर्य के नाम से दो प्लाट खरीदे हैं।


ये भी पढ़ें - प्रयागराज: पशुधन विभाग भर्ती घोटाले की एसआईटी रिपोर्ट प्रस्तुत न करने पर प्रमुख सचिव से जवाब तलब

संबंधित समाचार