अयोध्या: राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने के विरोध में कांग्रेसियों का सत्याग्रह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करने के विरोध में कांग्रेसियों ने रविवार को यहां गांधी पार्क में सत्याग्रह किया। पूर्व जिला अध्यक्ष व प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य राजेंद्र सिंह ने कहा मोदी नाम से सभी मोदी एक होकर किसी एक विशेष मोदी के इशारे पर राहुल गांधी के खिलाफ याचिका दाखिल करवाकर आगामी चुनाव से उनको वंचित करने का प्रयास किया है।

कांग्रेसी सरकार के तानाशाही रवैया को करारा जवाब देंगे। जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने कहा लोकतंत्र की स्थापना के उद्देश्य से राहुल गांधी द्वारा चलाए गए अभियान भारत जोड़ो यात्रा व अडानी पर हमले के चलते राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता को देख केंद्र सरकार द्वारा बौखलाहट में साजिश के तहत यह कार्रवाई की गई है। 

जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री के दो चहेतों अंबानी और अडानी पर संसद में राहुल गांधी द्वारा हमले के प्रतिकार के रूप में सजिशन एफआईआर लिखवा कर संसद सदस्यता भी खत्म करने का कार्य किया गया है। आगामी चुनाव में जनता इसका जवाब बखूबी देगी। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल, अनिल सिंह समेत तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-Akanksha Dubey: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के एक होटल में फंदा लगाकर दी जान

संबंधित समाचार