Akanksha Dubey: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के एक होटल में फंदा लगाकर दी जान

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

वाराणसी। भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत हो गई है। उनका शव वाराणसी स्थित एक होटल के अन्दर संदिग्ध परिस्थितयों में मिला है। बताया जा रहा है कि आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वहीं रविवार को ही भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का नया गाना रिलीज हुआ है।

आकांक्षा दुबे भदोही स्थित परसीपुर की रहने वाली थीं। वह भोजपुरी फिल्मों में अपना अलग मुकाम बना चुकी थीं। उन्होंने वीरों के वीर और कसम पैदा करने वाले की 2 में काम किया था। आज ही उनका गाना आरा कभी हारा नहीं रिलीज हुआ है। उनकी मौत की खबर सुनकर उनके फैंस को विश्वास नहीं हो रहा है।

आकांक्षा दुबे ने चार दिन पहले ही अपने सोशल मीडिया पर आखिरी पोस्ट साझा किया था। जिसमें वह कह रही हैं कि बुरी कल भी नहीं थी और अच्छी आज भी नहीं हूं।

https://www.instagram.com/reel/CqE8RpUvxZE/?utm_source=ig_web_copy_link

मुंबई में पढ़ाई करते समय आकांक्षा ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। उन्हें बचपन से ही डांस और अभिनय का शौक था और शायद इसी वजह से वह फिल्मी दुनिया में आई थीं।आकांक्षा दुबे ने जिस होटल में आत्महत्या की है उसका नाम सोमेंद्र होटल बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-अमृतसर में जैकलीन के साथ फिल्म 'फतेह' की शूटिंग शुरू करेंगे सोनू सूद, जानिए क्या कहा?

संबंधित समाचार