Karauli Baba : सनातनी करौली बाबा का बेटा लाया लंदन की बहू, MBBS की पढ़ाई के दौरान हुए थे प्रेम संबंध
कानपुर का करौली बाबा का बेटा लंदन की बहू लाया था।
कानपुर का सनातनी करौली बाबा का बेटा लंदन की बहू लाया। एमबीबीएस की पढ़ाई के दौरान बेटे के प्रेम संबंध हुए थे। आठ माह पूर्व पौत्र की धूमधाम से आश्रम में छठी मनाई थी।
कानपुर, अमृत विचार। बिधनू के करौली बाबा झाड़-फूंक और हवन कर गंभीर से गंभीर बीमारियों को दूर करने का दावा करते हैं। डॉक्टर से मारपीट का मुकदमा दर्ज होने के बाद से करौली सरकार सुर्खियों में बने हुए हैं। चर्चा में आने के बाद बाबा से जुड़ी नई-नई जानकारियां आए दिन सामने आ रही हैं। इसी क्रम में बाबा के बेटे से जुड़ी एक जानकारी सामने आई है। सनातनी बाबा की बहू लंदन की है। आठ महीने पहले बाबा ने अपने पौत्र की छठी का आयोजन धूमधाम से आश्रम में मनाया गया था। पौत्र की छठी के दिन आश्रम में मरीजों के होने वाले अनुष्ठानों का कोई भी शुल्क नहीं लिया गया था।
करौली बाबा उर्फ संतोष सिंह भदौरिया के दो बेटे लव और कुश है। बाबा ने बड़े बेटे लव को डाक्टरी की पढ़ाई के लिए लंदन भेजा था, जहां पढ़ाई के दौरान लव के प्रेम संबंध लंदन में रहने वाली युवती के साथ हो गए थे। जिसके बाद लव ने युवती से प्रेम विवाह कर लिया था। आश्रम से मिली जानकारी के अनुसार डाक्टरी की पढ़ाई के दौरान भारतीय मूल की युवती भी लव की सहपाठी थी। युवती के परिवार पहले गुजरात में रहता था, लेकिन कुछ समय बाद परिवार लंदन में बस गया। युवती का जन्म भी लंदन में ही हुआ था।
पढ़ाई के दौरान युवती से प्रेम संबंध होने पर बाबा करौली के बेटे लव ने बिना परिवार को बताए युवती से शादी कर ली थी। करौली बाबा को बेटे के प्रेम विवाह की जानकारी होने पर बाबा पहले तो नाराज हुए उसके बाद बाबा को युवती के हिंदू परिवार से होने की जानकारी मिलने पर बाबा ने बेटे को भारत आने का फरमान जारी किया, जिसके बाद से लव पत्नी संग बाबा के साथ रह रहा है। आठ माह पूर्व पौत्र के जन्म पर आश्रम में छठी समारोह का आयोजन किया गया था, पौत्र के मांगलिक कार्यक्रम से खुश बाबा ने मांगलिक कार्यक्रम के अवसर पर आश्रम में उस दिन हुए सभी मरीजों के अनुष्ठान निशुल्क हुए थे।
दूसरी पत्नी के बेटे हैं लव और कुश
करौली बाबा उर्फ संतोष भदौरिया की पहली शादी रेल बाजार में रहने वाली रेनू सिंह से हुई थी। बाबा ने पहली पत्नी को बदकिस्मत बताकर छोड़ दिया था। इसके संतोष सिंह भदौरिया ने कल्यानपुर निवासी ममता तिवारी से दूसरी शादी की थी। ममता तिवारी से संतोष सिंह के दो बेटे हुए लव और कुश। बाबा ने बेटों के नाम पर बिधून थानाक्षेत्र के करौली गांव में 14 एकड़ की जमीन पर लवकुश आश्रम बनाया।
विवादों के बाद परिवार को आश्रम से किया अलग
आश्रम के सूत्रों के मुताबिक डाक्टर से विवाद का मुकदमा दर्ज होने के बाद करौली बाबा ने परिवार को विवादों से दूर रखने के लिए आश्रम से हटा दिया है। बाबा का परिवार कहां रह रहा है, इसकी जानकारी किसी को भी नहीं है।
आडंबर का दरबार लगा अर्जित की अकूत संपत्ति
करौली बाबा उर्फ संतोष सिंह भदौरिया का विवादों से पुराना नाता रहा है। तीन साल पहले संतोष सिंह भदौरिया से करौली बाबा बने। बाबा ने मात्र तीन साल में आडंबर का दरबार लगाकर अकूत संपत्ति अर्जित कर ली। अकूत संपत्ति से बाबा ने बिधनू में 14 एकड़ की जमीन लेकर आश्रम का निर्माण कराया, जिसके बाद आश्रम में बाबा खुद की सरकार चला रहे है।
