सीएसए के अध्यक्ष क्रिस नेनजानी ने दिया इस्तीफा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जोहानेसबर्ग। क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) के अध्यक्ष क्रिस नेनजानी ने मेम्बर्स काउंसिल एंड चेयरमैन आफ द बोर्ड ऑफ डाइरेक्टर्स पद से इस्तीफा दे दिया है। नेंजानी का इस्तीफा 15 अगस्त से ही मान्य हो गया है। नेंजानी 2013 से ही सीएसए के अध्यक्ष थे। सीएसए ने एक बयान जारी कर नेंजानी के कार्यमुक्त होने की …

जोहानेसबर्ग। क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) के अध्यक्ष क्रिस नेनजानी ने मेम्बर्स काउंसिल एंड चेयरमैन आफ द बोर्ड ऑफ डाइरेक्टर्स पद से इस्तीफा दे दिया है। नेंजानी का इस्तीफा 15 अगस्त से ही मान्य हो गया है।

नेंजानी 2013 से ही सीएसए के अध्यक्ष थे। सीएसए ने एक बयान जारी कर नेंजानी के कार्यमुक्त होने की घोषणा की। सीएसए ने आगे कहा कि नए अध्यक्ष एवं चेयरमैन की नियुक्ति पांच सितम्बर को होने वाले एजीएम में की जाएगी।

 

संबंधित समाचार