लखनऊ: आरोग्य स्वास्थ्य मेले में दिए Healthy रहने के टिप्स

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ।  जिले की सभी ग्रामीण व नगरीय  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजित हुआ। आरोग्य मेले में गर्भावस्था एवं प्रसवकालीन सेवाएं,  पूर्ण टीकाकरण, बच्चों में डायरिया व निमोनिया के रोकथाम, बचाव और उपचार की जानकारी दी गई।

आरोग्य मेले के दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर राष्ट्रीय क्षय  उन्मूलन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित अन्य कार्यक्रमों के स्टॉल भो लगाए गए। वहीं, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग(आईसीडीएस) ने भी अपना स्टाल लगाकर जागरूक किया। जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी ने बताया कि जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित इस आरोग्य मेले में कुल 4458 लोगों ने लाभ उठाया। इस दौरान आयुष्मान भारत योजना के 13 लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया । इसके साथ ही 44 लोगों ने कोविड एंटीजन टेस्ट कराया, सभी निगेटिव आए।

ये भी पढ़ें - प्रयागराज: मृतक उमेश पाल की पत्नी ने कहा अतीक अहमद के परिवार का होगा सर्वनाश

 

संबंधित समाचार