भगवान राम केवल भाजपा के नहीं हैं: अखिलेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा (उत्तर प्रदेश): समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भगवान राम सभी के हैं, वे केवल भारतीय जनता पार्टी के नहीं हैं। मंगलवार को अपने पैतृक गांव सैफई में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि “भगवान राम सभी के हैं, भगवान कृष्ण सभी के हैं। भगवान राम और भगवान …

इटावा (उत्तर प्रदेश): समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भगवान राम सभी के हैं, वे केवल भारतीय जनता पार्टी के नहीं हैं। मंगलवार को अपने पैतृक गांव सैफई में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि “भगवान राम सभी के हैं, भगवान कृष्ण सभी के हैं। भगवान राम और भगवान कृष्ण भगवान विष्णु के अवतार थे, जो सभी के हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “हम सभी नवरात्रि उत्सव के दौरान देवियों की पूजा करते हैं, उनका आशीर्वाद लेते हैं। अब मुझे बताएं कि क्या ये देवियां भी भाजपा की हैं?”

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला किया। यहां एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर उसकी बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई।

उन्होंने कहा, “भाजपा केवल भगवान राम के नाम पर राजनीति कर रही है और राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति की सबसे कम परवाह कर रही है। राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध अपने चरम पर है। लखीमपुर खीरी में दुष्कर्म के बाद एक किशोर लड़की की निर्मम हत्या कर दी गई।”

उन्होंने सवाल उठाया, “भाजपा सरकार बलात्कार, अपहरण और हत्याओं के मामलों में आरोपियों को क्यों बचा रही है?”

अलीगढ़ में एक पुलिस कर्मी द्वारा कथित तौर पर भाजपा विधायक राजकुमार सहयोगी के साथ मारपीट की घटना को लेकर यादव ने कहा, “उनके (भाजपा) विधायक और पुलिस ‘ठोक दो’ सिद्धांत में विश्वास करते हैं। लेकिन वे खुद अब भ्रमित होने लगते हैं। उन्हें यही नहीं पता कि किसे ठोकना है और किसे नहीं। अब जब उनके मुख्यमंत्री विधानसभा में कहेंगे कि ‘ठोक दो’, तो ऐसी ही चीजें होंगी।”

अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी विकास और प्रगति के नाम पर वोट मांगती रहेगी।

संबंधित समाचार