बहराइच में चिकित्सक को पीटा, मनमानी रिपोर्ट के लिए तोड़फोड़
डॉक्टर ने मृतक के भाई और भतीजे समेत चार को किया नामजद
बहराइच, अमृत विचार। कोतवाली देहात के शेखदहीर गांव निवासी एक युवक की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जिसका पोस्टमार्टम दोपहर में चल रहा था। पोस्टमार्टम हाउस के डॉक्टर ने चार लोगों के विरुद्ध मनमानी रिपोर्ट लगवाने के लिए मारपीट करने और तोड़फोड़ करने मां आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली देहात के शेखदहीर निवासी गोविंद मिश्रा के पुत्र की रविवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। डॉक्टर की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर पौने तीन बजे नानपारा सीएचसी के डॉक्टर राणा प्रताप गौड़ पोस्टमार्टम कर रहे थे। डॉक्टर का आरोप है कि मनमाना रिपोर्ट लगवाने के लिए मृतक के भाई निर्मल कुमार और भतीजा श्रवण कुमार समेत चार लोगों ने बहस शुरू कर दी। विरोध करने पर डॉक्टर से मारपीट की। साथ ही पोस्टमार्टम हाउस में तोड़फोड़ की। जिससे पोस्टमार्टम हाउस के फर्नीचर और शीशा टूट गए। प्रभारी निरीक्षक आरके पांडेय ने बताया कि डॉक्टर की तहरीर पर जांच शुरू कर दी गई है।
ये भी पढ़ें - अतीक के बाद अशरफ भी पहुंचा नैनी सेन्ट्रल जेल
