Chitrakoot : Deputy CM के आने से पहले कांग्रेसियों को किया नजरबंद, सपा कार्यालय के बाहर तैनात रही पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्रकूट में कांग्रेसियों और सपा को पुलिस ने नजरबंद किया।

चित्रकूट में डिप्टी सीएम के आने से पहले कांग्रेसियों को नजरबंद किया। वहीं, सपा कार्यालय के बाहर पुलिस तैनात रही।

चित्रकूट, अमृत विचार। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के दौरे के पहले विरोधियों के प्रति प्रशासन सतर्क रहा। जिले में तीन कांग्रेसी नेताओं के घरों में पुलिसकर्मी तैनात रहे और इनको घरों से निकलने से रोका। उधर, समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर भी पुलिसबल की तैनाती रही।  
 
सोमवार को जिले में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का दौरा था। दौरे के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन किसी भी घटना को लेकर पूरी तरह सतर्क रहा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने बताया कि उनके साथ, पार्टी की पूर्व प्रत्याशी रंजना बराती लाल पांडेय और जिला सचिव विजयमणि त्रिपाठी के यहां पुलिसकर्मी तैनात रहे। कुशल ने कहा कि अन्याय के खिलाफ पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा।
 
इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रंजना ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का कार्यकर्ता लड़ता रहेगा, डरेगा नहीं। उधर, समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय के बाहर भी पुलिसकर्मी तैनात रहे। सपा जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव ने इस बात पर आक्रोश जताया कि जब भी कोई मंत्री या भाजपा नेता जिले में आता है तो पार्टी कार्यालय के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया जाता है।

 

संबंधित समाचार