पाकिस्तान: झील में नाव पलटने से 11 की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कराची। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में पिकनिक मनाने गए लोगों की नाव एक झील में पलट गई, जिसमें कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सिन्हुआ न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट अनुसार, थट्टा जिले की कींजझार झील में एक परिवार के 13 सदस्यों ने नाव किराए पर ली थी, …

कराची। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में पिकनिक मनाने गए लोगों की नाव एक झील में पलट गई, जिसमें कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सिन्हुआ न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट अनुसार, थट्टा जिले की कींजझार झील में एक परिवार के 13 सदस्यों ने नाव किराए पर ली थी, जहां सोमवार को गहरे पानी में जाकर नाव बेकाबू होकर पलट गई। रिपोर्ट के मुताबिक नाव के मालिक के पास लाइफ जैकेट नहीं थी। दो लोगों को बचा लिया गया, जबकि 11 लोगों मौत हो गई।

इमरजेंसी कॉल पर बचाव दल मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। रिपोटरें के अनुसार, लाइफ गार्ड वहां उपलब्ध नहीं थे, जहां हजारों लोग पिकनिक मनाने आते हैं, विशेष रूप से पड़ोसी पोर्ट कराची शहर से।

संबंधित समाचार