कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मिला बंगला खाली करने का नोटिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता खत्म किए जाने के बाद अब उन्हें सरकारी आवास खाली करने का भी नोटिस भेजा गया है। लोकसभा सचिवालय के आवास संबंधी विभाग ने आज यानी सोमवार को ही गांधी को नोटिस भेजकर कहा है कि वह 17वीं लोकसभा के लिए 23 मार्च को अयोग्य घोषित होने के बाद उनकी सदस्यता खत्म की जा चुकी है इसलिए 22 अप्रैल तक उन्हें आवंटित 12 तुगलक लेन का बंगला खाली करना होगा।

ये भी पढ़ें - CM ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति से किया संविधान की रक्षा करने का आग्रह 

गांधी केरल के वायनाड से संसद सदस्य हैं इसलिए उनके केरल और दिल्ली के पते पर बंगला खाली करने का नोटिस भेजा गया है। गांधी को भेजे नोटिस में कहा गया है कि नियम के अनुसार सदस्यता समाप्त होने के बाद वह सिर्फ एक महीने तक इस बंगले में रह सकते हैं।

एक महीने की अवधि 22 अप्रैल को समाप्त हो रही है इसलिए 23 अप्रैल को उनके नाम से आवंटित बंगला रद्द कर दिया जाएगा। इस आशय की सूचना शहरी आवास विकास मंत्रालय को भी दी गई है। 

ये भी पढ़ें - Deputy CM मुकेश अग्निहोत्री ने कहा- देश में BJP के राज को लिखा जायेगा काला इतिहास

संबंधित समाचार