Deputy CM मुकेश अग्निहोत्री ने कहा- देश में BJP के राज को लिखा जायेगा काला इतिहास
शिमला। हिमाचल के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की ओर से हिंदुुस्तान में काला इतिहास लिखा जायेगा। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन किया रजा रहा है। राजनीतिक विरोधियों को राजनीतिक परिदृश्य से हटाने के लिए भाजपा तौर तरीके अपना रही है।
ये भी पढ़ें - CM ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति से किया संविधान की रक्षा करने का आग्रह
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद की सदस्यता समाप्त की जा रही है। मुकेश ऊना के एमसी पार्क स्थित शहीद स्मारक के पास जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से किए गए सत्याग्रह मौन आयोजन के दौरान संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली।
उससे भाजपा बौखलाहट में है। सत्याग्रह में शामिल लोगों ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की सदस्यता को रद्द करने के निर्णय को देश में काला अध्याय बताया। उपमुख्यमंत्री ने भी कांग्रेसियों के साथ मौन धारण किया। बाद में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि देश और दुनिया देख रही है कि सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में आखिर यह क्या हो रहा है। मौजूदा केंद्र सरकार के भ्रष्ट आचरण का पर्दाफाश राहुल गांधी ने किया है।
उन्हें संसद में बात न रखने देना, लोकसभा में न बैठने देना, जैसे कृत्यों का खतरनाक खेल देश में खेला जा रहा है। कांग्रेस देश, प्रदेश और जिलों से लेकर धरातल तक इसका विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एक विचारधारा हैं। उनके परिवार का देश के लिए सर्वोच्च बलिदान है।
उस परिवार के व्यक्ति को लोकसभा की सदस्यता से बाहर कर किया है। भाजपा जान ले यह गांधी हैं डरने वाले नहीं, गांधी कांग्रेस पार्टी के प्रतीक चिह्न हैं। कांग्रेस पूरे प्रदेश और देश में भाजपा को बेनकाब करेगी। लोकतंत्र के मूल्यों की हत्या को नहीं होने दिया जाएगा। कांग्रेस इसके खिलाफ लड़ाई लड़ी जाएगी।
ये भी पढ़ें - काम पर लौटने के SC के निर्देश के बावजूद MP के वकीलों का काम बंद, आंदोलन जारी
