Corona Returns : हरदोई में कोरोना संक्रमण ने दी दस्तक,पॉजिटिव केस मिलने से हड़कंप
हरदोई, अमृत विचार। कुछ ठहरने के बाद कोरोना ने एक बार फिर से दस्तक देते हुए स्वास्थ्य महकमें में हड़कंप मचा दिया है। डा.राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट लखनऊ से दो और एक निजी हास्पिटल से आई एक पाज़िटिव रिपोर्ट से हर कोई घबरा गया है। हालांकि सरकार का अभी भी दावा है कि कोविड-19 को फिलहाल काबू कर लिया गया है।
लोगों के ज़ेहन से लॉक डाउन का डर अभी डाउन नहीं हुआ था कि फिर से कोरोना की 3-3 पाज़िटिव रिपोर्ट सामने आने से लोग सहम गए हैं। रविवार को डा.राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट लखनऊ से आई दो और उसके अगले दिन सोमवार को लखनऊ के ही एक निजी हास्पिटल से आई कोरोना पाज़िटिव रिपोर्ट से न सिर्फ लोगों में दहशत है बल्कि स्वास्थ्य महकमा भी डरा हुआ है। खास बात है कि जो पाज़िटिव रिपोर्ट आई है,वह तीनों महिलाओं की है। हालांकि सरकार का दावे के साथ कहना है कि कोरोना को काफी हद तक काबू कर लिया गया है। लेकिन 3-3 पाज़िटिव रिपोर्ट का आना सरकारी दावे को आईना दिखाने जैसा है।
ये भी पढ़ें - अयोध्या: जन्मभूमि परिसर में पहुंचते ही भक्तों को सुनाई देगी राम धुन
