Fatehpur Accident : मैजिक कंटेनर से टकराने में तीन की मौत, दो घायल, मातम में बदली मुंडन संस्कार की खुशियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में मैजिक कंटेनर से टकराने में तीन की मौत।

फतेहपुर के लखनऊ बाईपास पर मैजिक कंटेनर से टकराने में तीन की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। मां शारदा देवी में मुंडन कराकर लौटने के दौरान हादसा हुआ है।

फतेहपुर, अमृत विचार। फतेहपुर के लखनऊ बाईपास पर मंगलवार सुबह चार बजे मैजिक और कंटेनर की सीधी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर होने पर कानपुर हैलट अस्पताल रेफर किया गया। सभी मैहर के मां शारदा देवी में सात माह के अभय का मुंडन करा अमेठी जा रहे थे। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई कोहराम मच गया। 
 
अमेठी जिले के थाना कमरौली क्षेत्र के गांव घूरेठी निवासी राम सेवक के सात माह के बेटे अभय का मुंडन कराने के लिए परिवारीजनों के साथ रविवार शाम मैजिक से मैहर के मां शारदा देवी मंदिर गए थे। अभय का मुंडन कराने के बाद सोमवार की शाम मैजिक से वापस लौट रहे तभी फतेहपुर लखनऊ बाईपास के पास मैजिक और कंनेटर की भोर पहर जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में लखरानी (75) की मौके पर मौत हो गई। जबकि उनके पति केशराज (80) व शिव कुमारी( 45) निवासी तलवन ने इलाज दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
 
मृतक लखराजी व केशराज अभय के रिस्ते में नाना-नानी है। वहीं गंभीर दिलीप व विटान की हालत नाजुक होने से कानपुर भेज गया है।  अभय की मां पुष्पा देवी ने बताया बेटे के मुंडन की मानता मैहर के मां शारदा देवी मंदिर में कराने की थी। किराये में मैजिक करके परिवार के जगमोहन,सुरजाता,रघुराज,सुक्षकला,भानू,रामसेवक ,अखिलेश,शिवमोहन आदि सहित 17 लोग गए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

संबंधित समाचार