Kanpur: Greenpark Stadium में QR Code कार्ड से मिलेगा खिलाड़ियों को प्रवेश, बाहरी लोगों के लिए No Entry
कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में बैडमिंटन व जिम के बाहर मशीन लगाई गई।
कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में बैडमिंटन व जिम के बाहर मशीन लगाई गई। अब क्यूआर कोड कार्ड से खिलाड़ियों को प्रवेश मिलेगा। आरएफआईडी वाला प्रदेश में पहला जिला कानपुर बना। बैडमिंटन व जिम में आने वाले खिलाड़ियों के लिए व्यवस्था की गई।
कानपुर, अमृत विचार। रेडियो फ्रीक्वेंशी आइडेंटीफीकेशन (आरएफआईडी) कार्ड प्रणाली के साथ सदस्यता लेने वाले खिलाड़ी को बैडमिंटन व जिम के लिए प्रवेश मिल सकेगा। ऐसी व्यवस्था वाला कानपुर प्रदेश का पहला जिला बन गया है। ग्रीन पार्क स्टेडियम में सोमवार को जिलाधिकारी विशाखजी अय्यर ने इसका उद्घाटन किया।
अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम ग्रीन पार्क स्टेडियम में अत्याधुनिक जिम व बैडमिंटन हॉल तैयार किए गए थे। यहां अनावश्यक भीड़ व बाहरी लोगों की नोएंट्री के लिए यह व्यवस्था की गई है। खेल उप निदेशक मुद्रिका पाठक ने बताया कि स्टेडियम में बने जिम व बैडमिंटन टीटी हॉल में रिसेप्शन में जाकर खिलाड़ियों को खेल के अनुसार अपना नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल एड्रेस, आधार नंबर देना होगा।
उसके बाद ही उसे कार्ड की सुविधा दी जाएगी। घर से वेबसाइट (www.greenparkstadiumkanpur.com) पर आवेदन कर सकते हैं। बताया कि रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करने के बाद कार्ड दिया जाएगा। छमता के अनुसार ही आवेदन लिए जा सकेंगे। इस दौरान एडीएम सिटी अतुल कुमार, एसएनए सूर्यकांत त्रिपाठी मौजूद रहे।
