अतीक अहमद की सजा पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। अतीक अहमद पर आए कोर्ट के फैसले पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि हमारी सरकार अपराध और अपराधियों का सफाया कर रही है। अदालत में पैरवी की जा रही है। एक-एक अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। पूरे प्रदेश में भयमुक्त वातावरण बना है। हम हर अपराधी को जेल भेजेंगे।

बता दें कि प्रयागराज में राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल के अपहरण के मामले में मंगलवार को यहां एमपी-एमएलए की विशेष अदालत ने माफिया अतीक अहमद समेत तीन अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनायी है।जबकि अतीक के भाई अशरफ समेत सात को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया।

यह भी पढ़ें:-Video : बस्ती में बोले सीएम योगी- विकसित भारत का निर्माण सभी नागरिकों का दायित्व

संबंधित समाचार