बहराइच: पुलिस ने व्यापारी को पीटा, CCTV में कैद हुई घटना, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के जरवलरोड बाजार निवासी व्यापारी इलेक्ट्रिक व्यापारी के दुकान में 25 मार्च को जरवलरोड थाने के दर्जन भर पुलिस कर्मी पहुंचे। पुलिस ने इलेक्ट्रिक व्यापारी को दुकान में घुसकर जबरदस्ती थाने लेकर गई। इसके बाद व्यापारी को थाने में ले जाकर मारा पीटा। मंगलवार को व्यापारियों ने एसपी से मिलकर थानाध्यक्ष को निलंबित करने और दोषी पुलिस कर्मियों के ऊपर मुकदमा दर्ज की मांग की। 

व्यापारियों ने कहा कि अगर पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही नहीं किया गया तो 31 मार्च से व्यापारी बाजार बंद कर धरना प्रदर्शन शुरू कर देंगे। जरवलरोड थानाक्षेत्र के जरवलरोड बाजार निवासी अभिषेक सिंह पुत्र कौशल कुमार सिंह शुभम इलेक्ट्रानिक की दुकान का संचालन करते हैं। पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा को शिकायती पत्र देकर कहा है कि 25 मार्च को उप निरीक्षक पवन सिंह की अगुवाई में महिला और सिपाही पहुंचे। सभी दुकान में घुस गए और व्यापारी को घसीटते हुए थाने लेकर गए।

व्यापारी की पिटाई करते हुए चालान कर दिया। व्यापारी का कहना है कि निर्दोष होने के बाद भी पुलिस ने पिटाई की। इससे पूर्व भी पुलिस ने बाजार के पटरी दुकानदार यूसुफ पुत्र युनुस को मार्च 22 मार्च और व्यापारी मयंक पटवा पुत्र अनिल पटवा को पीटा। इसको लेकर व्यापार मंडल में नाराजगी है। 

व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतेंद्र शुक्ला की अगुवाई में सभी ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया। साथ ही कैसरगंज के पुलिस क्षेत्राधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह से जांच न कराने की मांग की। सभी ने थानाध्यक्ष के निलंबन की मांग करते हुए दोषी पुलिस पर केस दर्ज करने की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि अगर पुलिस पर कार्यवाई न हुई तो सभी 31 मार्च से बाजार बंदी कर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। 

सीओ पयागपुर से मांगी रिपोर्ट
पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार वर्मा ने बताया कि व्यापारियों ने समस्या बताई है। उनकी मांग पर पयागपुर क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी आनंद राय को जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद सख्त कार्रवाई की जायेगी।

यह है मामला
25 मार्च को एक युवक ने माइक में अपशब्द कह दिया। जिस पर स्टेशन मार्ग पर खड़ी महिला सिपाही ने थाने सूचना देकर पूरी फोर्स बुलवा लिया। इसके बाद अपशब्द कहने वाले युवक के बजाए व्यापारी की पिटाई कर चालान कर दिया। वाकया सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। व्यापारी का कहना है कि आरोपी के कहने के बाद भी पुलिस ने पिटाई की।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: पांच घरों में लगी आग, घर गृहस्थी हुई राख

 

संबंधित समाचार