Unnao में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जोरदार स्वागत, बोले- भाजपा के झूठ को जान चुकी है प्रदेश की जानता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर आगमन आने से पहले उन्नाव में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।

कानपुर आगमन आने से पहले उन्नाव में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के झूठ को प्रदेश की जानता जान चुकी है।

उन्नाव, अमृत विचार। कानपुर जा रहे सपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बनी पुल पर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को 2024 की तैयारी में जुटने और गांव गांव जाकर लोगों से मिलने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा के झूठ को जान चुकी है। सभी कार्यकर्ता मौजूदा सरकार में पिछड़ों और दलितों के साथ हो रहे अत्याचारों से लोगों को गांव गांव जाकर अवगत कराएं। 
 
कानपुर जा रहे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जिले की सीमा पर बनी पुल के पास पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सन-2024 के चुनाव के लिए सभी पूरी तैयारी के साथ जुट जाएं। पार्टी की नीतियों के अलावा भाजपा सरकार में हो रहे पिछड़ों व दलितों के साथ अत्याचार की हकीकत गांव-गांव तक पहुंचाएं। कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा के झूठ को जान चुकी है।
 
टोल प्लाजा पर भी कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष के इंतजार में खड़े रहे लेकिन यहां उनका काफिला न रुकने से उन्हें मायूस होना पड़ा। स्वागत करने वालों में नव नियुक्त लोकसभा प्रभारी व पूर्व सांसद अन्नू टंडन, जिलाध्यक्ष राजेश यादव, पूर्व एमएलसी सुनील साजन, पूर्व मंत्री सुधीर रावत, पूर्व विधायक उदयराज यादव आदि सपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

संबंधित समाचार