कानपुर: गैंगस्टर विकास दुबे की अस्थियां लेने पहुंची पत्नी ऋचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। कानपुर हत्याकांड आरोपी दिंवगत गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे ने मंगलवार को भैरो घाट से अपने पति की अस्थियां लेने पहुंची, जहां दुबे का पांच सप्ताह पहले अंतिम संस्कार किया गया था। बाद में ऋचा और उसके पुत्रों ने अस्थियों को गंगा नदी में प्रवाहित किया। विकास दुबे की अस्थियां 10 जुलाई …

कानपुर। कानपुर हत्याकांड आरोपी दिंवगत गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे ने मंगलवार को भैरो घाट से अपने पति की अस्थियां लेने पहुंची, जहां दुबे का पांच सप्ताह पहले अंतिम संस्कार किया गया था। बाद में ऋचा और उसके पुत्रों ने अस्थियों को गंगा नदी में प्रवाहित किया। विकास दुबे की अस्थियां 10 जुलाई को अंतिम संस्कार के बाद से यहां रखी थीं। उसके घरवालों ने मंगलवार को नगर निगम से दुबे का मृत्यु प्रमाण पत्र भी लिया।

दुबे 3 जुलाई को बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपी था। 10 जुलाई को कानपुर के बाहरी इलाके में स्पेशल टास्क फोर्स के साथ मुठभेड़ में वह मारा गया था। दुबे को 9 जुलाई को मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद कानपुर ले जाते समय उसने भागने का प्रयास किया, जिसमें उसका एनकाउंटर हो गया।

संबंधित समाचार