संभल : चंदौसी में हथियारबंद बदमाशों ने बाप-बेटी का किया अपहरण
संभल। उत्तर प्रदेश में संभल जिले के कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र में नकाबपोश बदमाश हथियारों के बल पर पिता-पुत्री का अपहरण करके ले गए,जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी कराई है। लेकिन अभी तक बदमाशों का कुछ पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने किसी भी रंजिश से …
संभल। उत्तर प्रदेश में संभल जिले के कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र में नकाबपोश बदमाश हथियारों के बल पर पिता-पुत्री का अपहरण करके ले गए,जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी कराई है। लेकिन अभी तक बदमाशों का कुछ पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने किसी भी रंजिश से इंकार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक आलोक जायवाल के अनुसार खनुपुरा निवासी राजबहादुर सोमवार रात घर के आंगन में सो रहे थे जबकि पत्नी और बच्चे छत पर सो रहे थे। परिजनों के अनुसार रात करीब एक बजे चार मोटरसाइकिलों पर सवार करीब आठ नकाबपेाश बदमाश आंगन में सो रहे उनके पति राजबहादुर को तमंचे के बल पर घसीटकर ले जाने लगे।
इस दौरान उनके शोर मचाने पर उसकी पत्नी और बच्चे छत से उतरकर नीचे आंगन में आ गये। उसी बीच बदमाशों ने तमंचा दिखाकर धमकाया और उसकी जवान पुत्री नीलम को भी घसीटते हुए घर से बाहर ले गये। बदमाश दोनों को बाइक पर अपने साथ लेकर फरार हो गये।
