पीलीभीत: 'ऋषि कपूर' ने किया दुष्कर्म का प्रयास तो दर्ज हुई रिपोर्ट, जानिए पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरखेड़ा, अमृत विचार। छत पर कपड़े लेने गई किशोरी को पड़ोस के शोहदे ने बुरी नीयत से पकड़ लिया। उसे शौचालय तक खींच ले गया और अश्लील हरकत की। दुष्कर्म करने की कोशिश की गई। शोर पर पहुंची किशोरी की मां ने आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया, लेकिन वह धक्का देकर भाग गया। पुलिस ने मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।   

थाना बरखेड़ा क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 27 मार्च की रात करीब आठ बजे उनकी 13 वर्षीय पुत्री छत पर सूख रहे कपड़े उठाने गई थी। गांव ही ऋषि कपूर पहले से उनकी छत पर घात लगाए बैठा हुआ था। बेटी के छत पर पहुंचते ही उसने अकेला पाकर बुरी नीयत से पकड़ लिया।

अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ की गई। आरोपी किशोरी को खींचकर छत पर बने शौचालय तक ले गया और दुष्कर्म करने की कोशिश की। उसके कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर मारने की धमकी देता रहा। बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनकर वह छत पर पहुंची और शोहदे को पकड़ लिया। मगर, वह धक्का देकर खुद को छुड़ा धमकाते हुए भाग गया। एसओ बृजवीर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: टनकपुर लाइन पर ट्रेन से कटकर राजमिस्त्री की मौत, मचा कोहराम

संबंधित समाचार