Navratri 2023 : रामायण और दुर्गासप्तशती का मंदिरों में हो रहा पाठ 

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

हरदोई, अमृत विचार। मंदिरों में जगह-जगह रामनवमी के एक दिन पूर्व रामायण पाठ प्रारंभ हुए। नगर के राम जानकी मंदिर में उप जिलाधिकारी स्वाति शुक्ला ने पहुंचकर रामायण पाठ का शुभारंभ कराया । विकासखंड सुरसा के ग्राम खजुरहरा में फूलमती देवी मंदिर पर रामायण पाठ का आयोजन किया गया। महिलाओं ने यहां भक्ति गीत गाकर मां की महिमा का बखान किया। पिहानी के भूरेश्वर मंदिर में शासन की मंशा अनुसार रामायण पाठ का आयोजन किया गया। शाहाबाद में उप जिलाधिकारी धीरेंद्र श्रीवास्तव ने रामायण पर रामचरितमानस पाठ का शुभारंभ किया । 

9 - 2023-03-29T192425.711

जगह-जगह मंदिरों में रामनवमी से एक दिन पहले रामायण पाठ प्रारंभ हुए हैं। जबकि नवरात्रि के दौरान शहर समेत पूरे जिले के मंदिरों और मठों में दुर्गासप्तशती का पाठ भी भक्तों ने किया। नगर के नरसिंह मंदिर पर हिंदू संगठन के जिला मंत्री नीरज मिश्रा ने रामायण पाठ का शुभारंभ कराया। राम जानकी मंदिर में रामनवमी के अवसर पर गुरुवार को दोपहर 12 बजे प्रभु श्री राम का जन्म होगा । इससे पूर्व एक भजन माला आयोजित की जाएगी। मंदिर के मुख्य पुजारी मैथिलीशरण ने बताया कि  भगवान के जन्म के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा ।मंगली पुरवा स्थित हनुमत धाम मंदिर पर दोपहर 12 बजे रामलला का प्राकट्य उत्सव मनाया जाएगा। जिसमें छप्पन व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा इस मौके पर बच्चों द्वारा भक्ति गीतों को प्रस्तुत किया जाएगा।


ये भी पढ़ें -मुख्यमंत्री के निर्देश से सनातन समाज को मिला उसका गौरव :विधायक

संबंधित समाचार