मुख्यमंत्री के निर्देश से सनातन समाज को मिला उसका गौरव :विधायक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। चैत्र नवरात्र के मौके पर बुधवार को श्री समय माता मंदिर में अखंड रामायण पाठ में बुधवार को महसी विधायक सुरेश्वर सिंह शामिल हुए। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के निर्णय से हमारी सनातन संस्कृति वापस अपने आगाज में आ रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते सप्ताह सभी प्रदेश के सभी मंदिर में जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों को दुर्गा मंदिर में अखंड रामायण पाठ करने के निर्देश दिए थे। उसी के तहत बुधवार को चैत्र नवरात्र के महा अष्टमी पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन हुआ। 

महसी तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत ढोढायल में स्थित श्री समय माता मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह रहे। उन्होंने मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद विधायक ने जिला प्रतिनिधि अखंड प्रताप सिंह और ब्लॉक प्रमुख रमाकर पांडेय के साथ अखंड रामायण पाठ किया। सभी दुर्गा माता के जयकारे लगाए। इसके बाद हवन कुंड में आहुति दी। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार एक तरफ जहां सबका एक साथ विकास कर रही है। वहीं सनातन समाज को उसका पुराना गौरव वापस दिला रही है। इसका सभी अनुसरण करें। इस दौरान काफी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

ये भी पढ़ें -रामनवमी 2023 : खुला जन्मभूमि पथ, एक घंटे अधिक दर्शन देंगे रामलला

संबंधित समाचार