महाराष्ट्र में रामनवमी पर 'महाआरती' का आयोजन, राम मंदिरों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

छत्रपति संभाजीनगर। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को भगवान राम के जन्म का पर्व रामनवमी धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। राम नवमी हिंदू कैलेंडर में पहले महीने चैत्र के नौवें दिन आती है और यह दिन इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह नौ दिनों के उपवास के अंत का प्रतीक है, जिसे चैत्र नवरात्रि भी कहा जाता है। इस पावन पर्व के उपलक्ष्य में यहां किराडपुरा इलाके में स्थित राम मंदिर में दोपहर 12 बजे 'महाआरती' का आयोजन रखा गया है। भगवा दलों के सदस्य हजारों भक्तों के साथ 'महाआरती' में शामिल होंगे। 

विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने शहर भर के कई राम मंदिरों में 'पूजा' का आयोजन किया। मराठवाड़ा क्षेत्र के सात अन्य जिलों के राम मंदिरों में भव्य प्रार्थना और आयोजन के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मराठवाड़ा के किराडपुरा मोहल्ले में मुख्य भगवान राम टेम्पे में जब रामनवमी की तैयारियां जोरो-शोरों पर थी, तभी यहां बुधवार रात करीब 12 बजे किसी कारणवश दोनों गुटों के बीच झड़प हो गई, जिससे य़हां तनाव व्याप्त हो गया। झड़प में कुछ पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आई हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। 

पुलिस आयुक्त निखिल गुप्ता ने कहा कि छत्रपति संभाजीनगर शहर के किराडपुरा इलाके में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा उत्पात मचाने की जानकारी मिली है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें। उन्होंने यह भी कहा कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

ये भी पढे़ं- प्रधानमंत्री भोपाल में संयुक्त कमांडरों के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे 

 

संबंधित समाचार