Barabanki News : तेज तर्रार आईएएस ईशान प्रताप अब बाराबंकी के नए डीएम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव ईशान प्रताप सिंह अब बाराबंकी के नए जिला अधिकारी होंगे। वर्तमान जिला अधिकारी शशांक त्रिपाठी को अयोध्या का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। शासन के निर्देश अनुसार बाराबंकी में लंबे समय तक तैनात रहे डीएम शशांक त्रिपाठी ने अपनी कार्यशैली से अलग छाप छोड़ी। बाराबंकी भेजे गए आईएएस ईशान प्रताप को सीएम योगी आदित्यनाथ के भरोसेमंद और करीबी अधिकारियों में माना जाता है।

बताते चले कि बिजनौर जिले के गांव पुरैनी निवासी एवं पुलिस विभाग में अधिकारी सुधीर कुमार सिंह के पुत्र ईशान ने प्रारंभिक शिक्षा मुरादाबाद के विल्सोनिया स्कूल से प्राप्त करने के बाद कक्षा नौ से 12 तक की शिक्षा नोएडा के दिल्ली पब्लिक स्कूल से ली। वर्ष 2014 में आईआईटी दिल्ली से बीटेक किया और संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विसेज की परीक्षा में शामिल हुए। पहले प्रयास में उन्होंने 144वीं रैंक प्राप्त की।

संबंधित समाचार