नशे में धुत शख्स ने फ्लाइट में पहले उल्टी की, फिर टॉयलेट के बाहर कर दी पॉटी

नशे में धुत शख्स ने फ्लाइट में पहले उल्टी की, फिर टॉयलेट के बाहर कर दी पॉटी

नई दिल्ली। हाल ही में इंडिगो (Indigo) की फ्लाइट गुवाहाटी से दिल्ली की ओर आ रही थी। फ्लाइट में बैठा एक शख्स नशे में इतना धुत कि उसने फ्लाइट के गलियारे में उल्टी कर दी। फ्लाइट के टॉयलेट के आस-पास शौच भी कर दिया। मामला 26 मार्च का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़ी तस्वीर वायरल है।

ट्विटर पर एडवोकेट भास्कर देव कोंवर नाम के एक यूजर ने इस घटना से जुड़ी तस्वीरें शेयर की। उन्होंने लिखा, नशे में एक यात्री ने फ्लाइट के गलियारे में उल्टी कर दी. शौचालय के चारों ओर शौच की। फ्लाइट की लीडिंग लेडी श्वेता ने पूरी गंदगी को साफ किया। प्लाइट में सभी महिला कर्मचारियों ने इस स्थिति को बड़े ही अच्छे ढंग से संभाला। भास्कर देव ने जो तस्वीर शेयर की, उसमें फ्लाइट के क्रू मेंबर ग्लव्स और मास्क पहने गंदगी को साफ करते हुए दिख रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले एयर इंडिया की फ्लाइट में एक व्यक्ति ने एक बूढ़ी महिला पर पेशाब कर दिया था। एयर इंडिया के अधिकारियों ने इस घटना की पुष्टि भी की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला 26 नवंबर, 2022 का था। महिला एयर इंडिया की बिजनेस क्लास में न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही थी। दोपहर के खाने के बाद लाइट बंद हुई। आरोपी व्यक्ति उनकी सीट पर आया। अपने पैंट की जिप खोली और पेशाब कर दिया।

बताया जाता है कि पेशाब करने के काफी देर बाद भी वो व्यक्ति वहीं पर खड़ा रहा। घटना के बाद उसे आस-पास के लोगों ने पकड़कर हटाया। इस मामले में आरोपी शख्स शेखर मिश्रा के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया था. एयर इंडिया ने आरोपी पर 30 दिनों का प्रतिबंध लगा दिया था।

ये भी पढ़ें : दिल्ली में स्थापित किए जाएंगे 12 ‘स्कूल ऑफ एप्लाइड लर्निंग’ : आतिशी

ताजा समाचार

Loksabha election 2024: समाजवादी पार्टी ने प्रवक्ता आशुतोष वर्मा का भी लखनऊ सीट से करवाया नामांकन 
Kanpur: मंडल में शिक्षक भर्तियों का होगा सत्यापन, संयुक्त शिक्षा निदेशक ने इन जिलों के DIOS को भेजा पत्र...
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उनके चाचा के श्राद्ध कर्म में 6 मई को पुलिस कस्टडी में शामिल होने की मिली अनुमति
IPL 2024 : शाहरुख खान ने कहा- केकेआर के सुपरमैन हैं सुनील नारायण, फैशनपरस्त हैं आंद्रे रसेल
एचडी रेवन्ना और प्रज्वल के खिलाफ अपहरण का नया मामला दर्ज, युवक ने लगाया मां के किडनैपिंग का आरोप
Auraiya: किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म के दोषी को मिली 7 वर्ष की सजा, कोर्ट ने लगाया इतने रुपये का जुर्माना...