बरेली: सीबीगंज में जापान से लौटा युवक, नहीं कराई कोविड जांच
बरेली,अमृत विचार। कोरोना संक्रमण से बचाव रखने को लेकर लोग गंभीर नहीं दिख रहे हैं। संक्रमण फैलने का यह भी कारण माना जा रहा है। ऐसे तमाम लोग हैं जो दिल्ली, महाराष्ट्र्, गुजरात समेत अन्य राज्यों से आए लेकिन उन्होंने समय रहते कोविड जांच नहीं कराई। इसी तरह जापान से लौटे युवक ने भी लापरवाही …
बरेली,अमृत विचार। कोरोना संक्रमण से बचाव रखने को लेकर लोग गंभीर नहीं दिख रहे हैं। संक्रमण फैलने का यह भी कारण माना जा रहा है। ऐसे तमाम लोग हैं जो दिल्ली, महाराष्ट्र्, गुजरात समेत अन्य राज्यों से आए लेकिन उन्होंने समय रहते कोविड जांच नहीं कराई। इसी तरह जापान से लौटे युवक ने भी लापरवाही दिखाई है।
कई दिन पहले विदेश से लौटने के बाद अभी तक युवक ने कोविड-19 की जांच नहीं कराई है। मंगलवार दोपहर सीबीगंज क्षेत्र निवासी युवक के परिजन कलेक्ट्रेट स्थित कोविड-19 कंट्रोल रूम पहुंचे और युवक के होम क्वारंटाइन में रहने की जानकारी दी।
कंट्रोल रूम के कर्मचारियों को यह मालूम हुआ कि युवक ने कोविड जांच नहीं कराई, तब उन्होंने परिजनों से युवक का 300 बेड हॉस्पिटल में कोविड टेस्ट कराने को कहा। इधर, अपर जिलाधिकारी (नगर) महेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर सीएमओ से होम क्वारंटाइन में रहने वाले विदेश से लौटे लोगों की जानकारी मांगी गई, तब सीएमओ ने सिर्फ एक व्यक्ति के होम क्वारंटाइन में रहने की जानकारी उपलब्ध कराई।
अपर जिलाधिकारी (नगर) कार्यालय के कर्मचारियों ने बताया कि जो विदेश से लोग लौटे हैं, उनकी होम क्वारंटाइन रहने की अवधि पूर्ण हो चुकी है। कुछ लोगों ने होटल में आईसोलेट होने की सुविधा ली थी। वह भी अब घरों को जा चुके हैं। जापान से लौटे युवक की घर आने की सूचना पहले ही आ चुकी थी। जांच कराने के संबंध में कोई जानकारी नहीं थी।
