एयर इंडिया: किया महिला कर्मचारियों के लिए नीतियों में बदलाव, मिलेगा 26 सप्ताह का मातृत्व अवकाश के साथ देखभाल के लिए सहायता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। एयर इंडिया ने महिला कर्मचारियों के लिए अपनी नीतियों में बदलाव किया है, जिसके तहत उन्हें 26 सप्ताह का मातृत्व अवकाश और देखभाल के लिए सहायता दी जाएगी। इसके अलावा बच्चा एक साल का होने तक एयरलाइन महिला पायलटों को तेजी से आनेजाने का सफर पूरा करने वाली उड़ानों का विकल्प देगी। एक आंतरिक संचार के अनुसार ये विकल्प अनुरोध और उपलब्धता के आधार पर दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें - PM मोदी ने किया नए संसद भवन का औचक निरीक्षण, कार्यों का लिया जायजा

संशोधित नीतियां एक अप्रैल से प्रभावी होंगी और ये 'मॉम्स - रिटर्निंग मदर्स' कार्यक्रम का हिस्सा हैं। आंतरिक संचार के अनुसार, महिला कर्मचारियों को 26 सप्ताह के लिए मातृत्व अवकाश मिलेगा। इस समय मातृत्व अवकाश 12 सप्ताह का है। एयर इंडिया में 5,000 से अधिक महिला कर्मचारी हैं, जो कुल कर्मचारियों का करीब 40 प्रतिशत है।

ये भी पढ़ें - त्रिपुरा: BJP विधायक जदब लाल नाथ विधानसभा में पाए गए अश्लील वीडियो देखते, विपक्ष ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

संबंधित समाचार