कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़, संगठन के लिए हमेशा रहते तैयार :कमलेश मिश्रा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने की वर्चुअल सांगठनिक कार्यों की समीक्षा 

अमृत विचार, लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने गुरुवार को अवध क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्षों और क्षेत्रीय वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर सांगठनिक कार्यो की जानकारी ली। क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का बूथ पर काम करने वाला कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है और वह हर समय संगठन के काम के लिए तैयार रहता है। उन्होंने क्षेत्रीय अध्यक्ष अवध क्षेत्र के 777 मंडल अध्यक्षों से परिचय प्राप्त कर संगठन व निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर समीक्षा भी की । 

अध्यक्ष ने पार्टी के अभियान योजना पर विस्तार से चर्चा कर पदाधिकारियों को जीत का मंत्र भी दिया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सर्व  समाज और राष्ट्रहित में कार्य कर रही है। विभिन्न कल्याणकारी और विकास अभियान के आधार पर आगामी 2024 लोकसभा चुनाव में एक बार फिर नरेंद्र मोदी  देश के प्रधानसेवक बनेंगे।  उन्होंने कहा प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं को ऊर्जा के साथ तन-मन से  जुटना है, जिससे पार्टी को निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत दिलाना है। इसके साथ ही आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर पदाधिकारी कार्यकर्ता दिन-रात जुट जाएं ताकि तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश का नेतृत्व कर सके। 

ये भी पढ़ें -Encounter: हरदोई में 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल  

संबंधित समाचार