Dior Fashion Gala 2023 : फैशन इवेंट में पति विराट संग रोमांटिक हुईं अनुष्का शर्मा, लूटी महफिल

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

नई दिल्ली। मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया पर आयोजित डायर फैशन गाला में बॉलीवुड के कई सितारे ने हिस्सा लिया। वहीं भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी इस इंवेट में शामिल हुए।

Virat Kohli 1

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अक्सर एक साथ रोमांटिक अंदाज में सोशल मीडिया पर मोमेंट्स शेयर करते रहते हैं। कभी एक दूसरे का हाथ थामकर तो कभी एक दूसरे के साथ मस्ती करते हुए। हाल ही में दोनों मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया पर आयोजित डायर फैशन गाला में नजर आए हैं।

Virat Kohli 2

फोटो में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा काफी खूबसूरत लग रहे हैं। कपल ने फोटोशूट के लिए अलग-अलग तरह के पोज दिए। सोशल मीडिया पर कपल की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं, पोस्ट पर फैंस भी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Virat Kohli 3 4

इस दौरान अनुष्का येलो लॉन्ग ड्रेस में नजर आईं। उन्होंने बालों को कर्ल कर खुला रखा हुआ है। एक्ट्रेस ने अपना लुक ग्लोसी मेकअप और हाथ में छोटा सा मैचिंग पर्स लेकर पूरा किया है।

Virat Kohli 3

वहीं विराट कोहली इस दौरान सूट-बूट में नजर आए है। जो काफी ज्यादा हैंडसम लग रहे थे। इस बार विराट ने खुद को मूंछो के साथ नया लुक दिया है। इन फोटोज पर रिस्पॉन्स करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'क्या बात है भैया.. काफी कूल लग रहे हो IPL2023 से पहले फोटोशूट् करवा रहे हैं।

Virat Kohli 5

इस इवेंट में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के अलावा बॉलीवुड की कई हसीनाओं ने भी शिरकत की। इस इवेंट की खास बात ये थी कि इस इवेंट में तमाम हसीनाएं लग्जरी ब्रांड को अपने अपने अंदाज़ में प्रमोट करती दिखी थी।

Virat Kohli 6

ये भी पढ़ें :  Monalisa Photos : येलो साड़ी में नागिन सी बलखाती दिखीं भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा, दिल थामकर देखिए तस्वीरें

संबंधित समाचार