रायबरेली : अखिलेश के रायबरेली आने से पहले सपा के साथ खड़े हुए भाजपाई 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। तीन अप्रैल को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ऊंचाहार विधानसभा में पहुंच रहे है। अखिलेश के आने की धमक भाजपा खेमे में सुनाई दे रही है। जिसका परिणाम यह हुआ कि पूर्व में सपा में रहे भाजपा के नेता शुक्रवार को हुए सहकारी समिति के चुनाव में सपा के साथ खड़े नजर आए।

शुक्रवार को सहकारी संघ के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव था। ऊंचाहार सहकारी समिति में सपा के नेता शिवहर्श यादव दावेदार थे। पूर्व में सपा से विधायक रहे गजाधर सिंह के सुपुत्र विवेक सिंह पूरी ताकत के इस चुनाव में सपा के साथ खड़े हो गए। इस समय में वह भाजपा के नेता है । परिणाम यह हुआ कि भाजपाई होने के नाते उन्होंने दबाव बनाया और भाजपाई उम्मीदवार रामनारायण मिश्र को हराकर सपा नेता को जिताने में कामयाब रहे। रायबरेली के राजनीतिक गलियारे में भाजपा नेता का सपा प्रेम अखिलेश यादव के रायबरेली आगमन की धमक के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : आयुष मंत्री ने 543 बच्चों का कराया स्वर्ण प्रासन संस्कार

संबंधित समाचार