बरेली: 300 बेड अस्पताल में आए 14 वेंटिलेटर, 10 लगाए गए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। शहर में खुर्रम गौटिया स्थित 300 बेड सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन कोरोना महामारी काल में हो जाएगा। हालांकि इस महामारी की वजह से ही इस अस्पताल को बिना हैंडओवर किए मरीजों के लिए खोल दिया गया। कोरोना के बढ़ते मरीजों के बाद इसे कोविड अस्पताल में तब्दील किया जा रहा है। इसको …

बरेली,अमृत विचार। शहर में खुर्रम गौटिया स्थित 300 बेड सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन कोरोना महामारी काल में हो जाएगा। हालांकि इस महामारी की वजह से ही इस अस्पताल को बिना हैंडओवर किए मरीजों के लिए खोल दिया गया। कोरोना के बढ़ते मरीजों के बाद इसे कोविड अस्पताल में तब्दील किया जा रहा है। इसको लेकर मंगलवार को अस्पताल में 14 वेंटिलेटर लाए गए, जिनमें से 10 को लगा भी दिया गया है। वहीं, एडी हेल्थ मोहम्मद जावेद ने अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं।

अस्पताल के सीएमएस डॉ. वागीश वैश्य ने बताया कि अस्पताल में 30 बेडों का आईसीयू तैयार किया जा रहा है। गंभीर कोरोना मरीजों को उसमें ही भर्ती किया जाएगा। इसके लिए 14 वेंटिलेटर अस्पताल में पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल के उद्घाटन के लिए 21 अगस्त की तिथि प्रस्तावित की गई है। तिथि को आगे बढ़ाया जा सकता है। शासन की ओर से ही इसका उद्घाटन किया जाएगा।

संबंधित समाचार