आईपीएल के बाद सीधे एशेज श्रृंखला खेलने जाएंगे जोफ्रा आर्चर : काउंटी क्लब कोच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काउंटी क्लब ससेक्स के कोच Coach Paul Farbrace । (फाइल फोटो)

लंदन। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर आईपीएल में खेलते हुए ही एशेज की तैयारी करते रहेंगे और आईपीएल के बाद सीधे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज श्रृंखला खेलने जायेंगे। उनके काउंटी क्लब ससेक्स के कोच पॉल फारब्रास ने यह जानकारी दी।

ससेक्स के मुख्य कोच पॉल फारब्रास (Paul Farbrace) ने कहा कि आर्चर जून में होने वाली एशेज श्रृंखला से पहले लाल गेंद का क्रिकेट नहीं खेल सकेंगे। पहला एशेज टेस्ट 16 जून से एडबस्टन में शुरू होगा । कोहनी की चोट और कमर के स्ट्रेस फ्रैक्चर से उबरने के बाद आर्चर ने इस साल इंग्लैंड के लिये सात मैच खेले। 

फारब्रास ने ‘बीबीसी स्पोर्ट’से कहा, इंग्लैंड टीम की रणनीति यही है कि जोफ्रा आईपीएल में खेलेंगे। अगर सब सही रहा तो वह आईपीएल से सीधे एशेज खेलने जायेंगे। आईपीएल फाइनल 28 मई को खेला जायेगा।

ये भी पढ़ें : AIFF ने Kerala Blasters FC पर लगाया चार करोड़ रुपये का जुर्माना, जानिए क्यों?

संबंधित समाचार