मोदी राज में युवाओं को आगे बढ़ाया जा रहा : जितेंद्र सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नये मतदाता संवाद सम्मेलन को केंद्रीय मंत्री किया संबोधित

सम्मेलन में केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह का स्वागत करते विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी व अन्य।

हसनपुर(अमरोहा), अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकसित हो रहा है। भाजपा सरकार में युवाओं को योजनाएं चलाकर रोजगार दिये जा रहे हैं। शनिवार को बाइपास स्थित बैंक्वेट हॉल में नये मतदाता संवाद सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि 70-75 वर्षों के बाद मोदी राज में हमें हर प्रकार की राहत मिल रही है। प्रतिभाओं को निकालकर उनको आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। 
   
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार नई योजनाएं चलाकर आने वाले अगले 25 वर्षों के बाद भारत को पूरी तरह से मजबूत करना चाहती है। युवा ही देश का खेवनहार होगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पर भरोसा करें, युवाओं को यह सरकार मौका दे रही है। उन्होंने बताया कि पिछली सरकार में इंटरव्यू में फेल करने के बाद पैसा लेकर अपात्र लोगों को नौकरी दे दी जाती थी। लेकिन मोदी सरकार में अब ऐसा नहीं हो रहा है। जिसका जो अधिकार है उसे तलाश कर ही सींचा जा रहा है। देश को विकसित करने के लिए बेहतरीन प्रतिभाओं को अवसर दिये जा रहे है। 

मोदी ने देश में नई संस्कृति स्थापित करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जिनको आवास की आवश्यकता थी उनको मकान बना कर दिये गये है। हर युवा को उसकी प्रतिभा के अनुकूल नौकरी दी जा रही है। कार्यक्रम में मौजूद पूर्व सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर, विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी, जिला अध्यक्ष ऋषिपाल नागर, एमएलसी सतपाल सैनी, जिला प्रभारी विकास अग्रवाल, ममता गुर्जर, राजेंद्र खड़गवंशी, संगीता चौहान, मुदित गुर्जर, अंकुर अग्रवाल, संजय शर्मा, देवेंद्र खड़गवंशी, राजू सिंह, शरद गर्ग, राजपाल सैनी, रामकिशोर चौहान ,मयंक अग्रवाल मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अभिनव कौशिक ने किया।

बैठक में पदाधिकारी ने हंगामा किया 
मतदाता संवाद सम्मेलन में केंद्रीय राज्य मंत्री के पहुंचने से पूर्व भाजपा नेता ने कहा युवा आगे आ जाएं और बुजुर्ग बाहर हो जाएं। यह सुनकर भाजपा के मंडल स्तरीय पदाधिकारी ने इसे बुजुर्गों का अपमान किये जाने का आरोप लगाते हुए वहां पर हंगामा करना शुरू कर दिया। जिससे वहां पर अफरातफरी का माहौल बन गया। लेकिन कुछ ही देर में पार्टी के नेताओं ने हंगामा काटने वालों को समझा कर मामले को रफा-दफा कर दिया।

भाजपा नेता ने सोशल मीडिया पर की टिप्पणी 
भाजपा से जुड़े व्यापारी नेता ने सोशल मीडिया के ग्रुप पर शायरी के अंदाज में भाजपा हसनपुर को प्राइवेट लिमिटेड पार्टी कहा। भाजपा नेता द्वारा की गई इस पोस्ट की नगर में जगह-जगह चर्चा की जा रही है। नेता ने आगे लिखा यह कुछ ही गणमान्यों के लिए है।

ये भी पढ़ें:- रामपुर: शत्रु संपत्ति के दो मामलों में नसीर और सलीम कासिम को तीन में मिली जमानत

संबंधित समाचार