सुलतानपुर: व्यापारी पुत्र के लापता होने से परिजन नाराज, जाम किया चौक, टेंट लगाकर दिया धरना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कादीपुर, सुलतानपुर/अमृत विचार। व्यवसायी पुत्र के लापता होने के मामले को लेकर परिजनों ने कस्बे के सरदार पटेल चौक पर लखनऊ बलिया मार्ग पर धरने पर बैठ गए हैं। जिससे लखनऊ  बलिया मार्ग पर जाम लग गया है। एसडीएम व सीओ के दो दिन में खोज निकालने के आश्वासन पर परिजन मानें हैं। बीते 27 मार्च को कस्बे के व्यापारी प्यारेलाल जयसवाल के पुत्र मंगलेश जयसवाल (41) बिना किसी सूचना के गायब चल रहे हैं। 28 मार्च को  प्यारेलाल जयसवाल ने कोतवाली में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

AV14

आरोप है कि इन्हें  घर से कटसारी के संतोष शर्मा बुला कर ले गए थे। तब से वह घर वापस नहीं आए। पांच दिन बीतने के बाद भी व्यवसायी पुत्र का पता न लगने से आक्रोशित परिजन शनिवार को 11 बजे से कस्बे के सरदार पटेल चैक पर धरने पर बैठ गए। जिससे लखनऊ बलिया राजमार्ग पर जाम लग गया। उनके समर्थन में कस्बे के व्यवसायी लामबंद हो गए हैं। 
कस्बे की सारी दुकानें बंद हो गई हैं। बीच सड़क पर टेंट लगाकर महिलाएं तीन घंटे तक धरना दिया। धरना  दे रही महिलाओं ने मौके पर डीएम एवं एसपी को बुलाने की मांग कर रही थी। 

AV15

एसडीएम  शिवप्रसाद एवं सीओ शिवम मिश्रा के समझाने बुझाने तथा दो दिन के अंदर लापता व्यवसायी पुत्र को खोज निकालने के आश्वासन पर  दो बजे धरना समाप्त हुआ। धरना देने वालों में वालों में लापता व्यवसाई पुत्र की पत्नी उर्मिला, प्रमिला, विमला, सावित्री, मुन्नी देवी, गुलाबा सहित अनेक महिलाएं थी।

यह भी पढ़ें;-अयोध्या: रामनवमी मेले में पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं, लेकिन पुलिस रिकार्ड में दर्ज हुई मात्र तीन घटनाएं

संबंधित समाचार