मुरादाबाद: ट्रक ने गन्ना लदे ट्रैक्टर को मारी टक्कर, चालक ने कूद कर बचाई जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अगवानपुर/मुरादाबाद, अमृत विचार। कांठ रोड स्थित दीवान चीनी मिल के सामने गन्ना लदे ट्रैक्टर को मुरादाबाद की ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक ट्रैक्टर को दूर तक खींच कर ले गया। ट्रैक्टर चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई। 

शनिवार को ट्रैक्टर चालक नन्हे पुत्र कलवा निवासी गांव सराय खजूर अपने ट्रैक्टर में गन्ना लाद कर दीवान चीनी मिल ले जा रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर मिल के गेट पर पहुंचा तो मुरादाबाद की ओर से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी।

 मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक मोहम्मद रफी निवासी जिला रामपुर से ट्रैक्टर में हुए नुकसान का हर्जाना दिलाकर फैसला कराया। फैसलानामा लेकर पुलिस ने दोनो पक्षों को अपने अपने घर भेज दिया है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : ग्राम पंचायतों में खुली बैठकें न कराने पर होगी कार्रवाई

संबंधित समाचार